मथुरा पहुंचे पीएम मोदी

यहां प्रधानमंत्री सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में पूरा शहर तैयार है।

Thursday, November 23, 2023 - 17:15
0
मथुरा पहुंचे पीएम मोदी

मथुरा, (आरएनआई) यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी के स्वागत में पूरा शहर तैयार है। लोगों में पीएम के दौरे को लेकर बेहद खुशी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन के बाद यहां से 4:30 बजे ब्रजरज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री मोदी 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मीरा बाई के 525वें जन्मोत्व पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7:45 बजे वापसी प्रस्तावित है।

मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 15 आईपीएस, 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लगातार होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर एजेंसी निगाह बनाए रखी है, ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि ना हो। बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार मथुरा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट किया, "संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' का आयोजन हो रहा है। आज शाम करीब 4:30 बजे मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। सीएम योगी प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। ब्रजरज उत्सव में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User