यूपी विधानसभा मानसून सत्र शुरू: सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित

Monday, August 3, 2026 - 12:41
0
यूपी विधानसभा मानसून सत्र शुरू: सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। सदन ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।

सत्र के दौरान विपक्ष ने शिक्षक भर्ती, राम मंदिर के कथित चढ़ावा मामले, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भी किया।

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले और उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास की तुलना सदन में होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राम मंदिर निर्माण के दौरान लोगों की आस्था पर सवाल उठाए थे।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल अनावश्यक बयानबाजी कर रहा है।

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष हर सत्र में केवल राजनीतिक नाटक करता है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास कोई सवाल है तो उसे सदन में उठाना चाहिए, लेकिन वह चर्चा से बच रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि विपक्ष सदन में चोरी, बिजली संकट, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दे उठाएगा। उन्होंने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User