समरसता संपर्क अभियान के तहत भाजपा ने गुरुजनों का किया सम्मान

Friday, July 31, 2026 - 18:33
0
समरसता संपर्क अभियान के तहत भाजपा ने गुरुजनों का किया सम्मान

जौनपुर, 31 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संपर्क अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल की ओर से समरसता संपर्क सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन एवं विद्वान गुरुजनों का सम्मान किया गया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में जोगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, आलमगंज तथा माता विंध्यवासिनी मंदिर, ताड़तला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भैया' एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सभी समाजों और धर्मगुरुओं का समान सम्मान करने वाली पार्टी है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव 'ममन' ने कहा कि संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सम्मान और विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि नगर उत्तरी मंडल संगठनात्मक दृष्टि से जिले के सक्रिय मंडलों में शामिल है और बूथ स्तर तक संगठन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करता है।

भाजपा जिला मंत्री सुधांशु सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहित में कार्य कर रही है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी नगर उत्तरी मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पंडित शशिधर मिश्रा, पंडित ईसान चतुर्वेदी, पंडित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User