तीन दिन में दूसरी बार डोनर हार्ट की जीवनरेखा बनी वंदे भारत, पहली बार अंकलेश्वर स्टेशन पर विशेष ठहराव

Monday, August 3, 2026 - 15:33
0
तीन दिन में दूसरी बार डोनर हार्ट की जीवनरेखा बनी वंदे भारत, पहली बार अंकलेश्वर स्टेशन पर विशेष ठहराव

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक बार फिर अंग प्रत्यारोपण के लिए डोनर हार्ट को समय पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार डोनर हार्ट को वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए अहमदाबाद पहुंचाया गया। इस बार पहली बार ट्रेन को विशेष रूप से अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ताकि डोनर हार्ट समय पर ट्रेन में चढ़ाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, डोनर हार्ट अंकलेश्वर के श्रीमती जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे बिना किसी ट्रैफिक बाधा के हार्ट निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच सका।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों में यह दूसरी घटना है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से डोनर हार्ट अहमदाबाद भेजा गया। इससे पहले सूरत से भी इसी ट्रेन के जरिए डोनर हार्ट पहुंचाया गया था, जिससे समय पर हृदय प्रत्यारोपण संभव हो सका।

विशेषज्ञों के अनुसार, डोनर हार्ट को तय समय के भीतर प्रत्यारोपण केंद्र तक पहुंचाना मरीज की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे मामलों में वंदे भारत एक्सप्रेस तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन माध्यम के रूप में उभर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User