फार्मेसी पेपर विवाद पर पंजाब विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने हरजोत बैंस के इस्तीफे की मांग की
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन फार्मेसी पेपर विवाद को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पेपर लीक का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस विधायक काले परने पहनकर सदन में पहुंचे।
स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शन जारी रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी और सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्थगित कर दी।
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों को यह तक पता नहीं है कि संबंधित विभाग का मंत्री कौन है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उन्हें समझाने की अपील की।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने देशभर में नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक करीब 70 परीक्षाएं लीक हो चुकी हैं और इससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
सत्र की शुरुआत में विधानसभा में नीट परीक्षा लीक से जुड़े घटनाक्रम में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर ने कहा कि केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली को और मजबूत करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)