दतिया उपचुनाव: 11वें राउंड में कांग्रेस 12,221 वोटों से आगे, भोपाल मुख्यालय में जश्न
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त और मजबूत कर ली है। 11वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 12,221 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
11वें राउंड में कांग्रेस को 3,878 वोट मिले, जबकि भाजपा को 2,651 वोट प्राप्त हुए। इससे पहले नौवें राउंड तक कांग्रेस 9,519 वोटों से आगे थी। उस दौर में कांग्रेस को 6,694 और भाजपा को 3,758 वोट मिले थे।
बढ़त मिलने के साथ ही भोपाल स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। बड़ी संख्या में समर्थक राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीरें लेकर मुख्यालय पहुंचे और जीत की उम्मीद में उत्सव मनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)