यूट्यूबर दक्ष चौधरी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हंगामा और धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nov 25, 2025 - 06:00
 0  378
यूट्यूबर दक्ष चौधरी गिरफ्तार, शराब ठेके पर हंगामा और धमकी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मथुरा (आरएनआई)। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने सुनरख मार्ग स्थित शराब की दुकान पर हंगामा करने और एसएसआई को फोन पर धमकी देने के आरोप में यूट्यूबर एवं गोरक्षक दक्ष चौधरी सहित पांच लोगों को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया गया कि घटना के बाद दक्ष चौधरी और अन्य गोरक्षकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने समर्थकों से कोतवाली पहुंचकर साथ देने का आह्वान किया, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। कोतवाली पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई और प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दक्ष चौधरी, अभिषेक, युधी, अमित उपाध्याय और दुर्योधन शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ गोरक्षकों और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया कि शराब की दुकान का विरोध करना अपराध नहीं है और पुलिस कार्रवाई अनुचित है।

उधर, सीओ सदर संदीप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अशांति रोकने के लिए फोर्स को सतर्क कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आह्वान पर दक्ष चौधरी और उनके साथी कुछ दिन पहले शराब का ठेका बंद कराने पहुंचे थे, जहां उन्होंने दुकान की शटर गिराकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद दुकानदार की शिकायत पर 18 नवंबर को दक्ष चौधरी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने कई टीमों को दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए लगाया। जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बयान भी जुटाए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.