म्याना पंचायत में लाखों का गटर पहली बारिश में ढहा, भ्रष्टाचार की खुली पोल
जिले की सबसे बड़ी पंचायत में जमकर हुआ भ्रष्टाचार पहली बारिश में खुली पोल, म्याना पंचायत में भ्रष्टाचार हुआ उजागर कुछ समय पूर्व बनाया गया लाखों की लागत का गटर मिला मिट्टी में।
गुना (आरएनआई) म्याना चौराहा पर ग्राम पंचायत म्याना के द्वारा गटर का निर्माण किया गया था लोगों के द्वारा बताया गया है कि गटर का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया इसमें कोई सरिया नहीं डाला गया लोगों ने गटर निर्माण के समय ऑब्जेक्शन उठाया था मगर सरपंच के द्वारा ग्रामीणों की बात को नहीं सुना गया, उसका नतीजा यह है हुआ की पहली ही बारिश में गटर टूट कर नाली में गिर गया, ग्राम पंचायत म्यान के लोगों ने पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, नाले निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में भारी होश देखने को मिला लोगों ने प्रशासन से भ्रष्टाचार की जांच की मांग की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

