मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश: तपती गर्मी से मिली राहत, खेतों के साथ दिल भी भीगे

मेरठ और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम में ठंडक आई है और किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Jul 29, 2025 - 14:58
 0  216
मेरठ समेत वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश: तपती गर्मी से मिली राहत, खेतों के साथ दिल भी भीगे

मेरठ (आरएनआई) पिछले कई दिनों से वेस्ट यूपी झुलसा देने वाली उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल था। मंगलवार सुबह 9 बजे इंद्रदेव मेहरबान हुए और आसमान से राहत बरसने लगी। तेज झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाई, जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई।

बारिश की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। बीते एक सप्ताह से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, जिससे आमजन परेशान थे।

मंगलवार को सुबह होते ही मौसम ने करवट ली और अचानक बारिश ने दस्तक दी। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान भी इस बदले मौसम से खुश नजर आए। फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि मंगलवार को 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट, फसलों को लाभ, और वायु प्रदूषण में कमी जैसी सकारात्मक बातें सामने आई हैं।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.3°C
न्यूनतम: 24.7° 
उच्चतम: 29.3°
सूर्योदय  05:38 am
सूर्यास्त 07:13 pm
हवा की गति -13km/h
आर्द्रता -82%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -9:49 am
चंद्रास्त - 9:58 pm

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.