मेरठ छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, एसएसपी बोले- मेरे विरोधी दो पौधे लगाएं

Friday, July 10, 2026 - 13:11
0
मेरठ छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, एसएसपी बोले- मेरे विरोधी दो पौधे लगाएं

मेरठ में छात्रा हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले के मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के पीएसी कांस्टेबल भाई अंकित को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय का बयान भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मिल रही कथित धमकियों और वायरल ऑडियो को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है और हर कार्रवाई के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग उनके समर्थन में हैं, वे एक पौधा लगाएं और जो विरोध करते हैं, वे दो पौधे लगाकर अपना गुस्सा शांत करें।

उधर, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के पीड़ित परिवार से मिलने मेरठ पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User