मुजफ्फरपुर में होली की धूम, बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक रंगों में रंगे

पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

Wednesday, March 4, 2026 - 11:17
Updated: 5 months ago
0
मुजफ्फरपुर में होली की धूम, बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक रंगों में रंगे

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले में होली पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष होली खेलने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में यह उत्साह देखने को मिल रहा है.

इस दौरान युवाओं की टोली भी सड़क पर उतर कर एक-दूसरे के साथ होली मना रही है। पूरे जिले में उमंग और उत्साह की कोई सीमा नहीं है। लोग रंगों के साथ-साथ अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। घर में भी लोग होली के रंगों के साथ-साथ पुआ और अलग-अलग पकवानों का आनंद ले रहे हैं। एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। शहर से लेकर गांव तक होली पर्व की धूम मची हुई है। बच्चे और युवा कीचड़ और मिट्टी के रंगों के साथ होली खेल रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीकों से होली खेलने का आनंद ले रहे हैं। कुछ मिट्टी और धूल में खेल रहे हैं तो कुछ अलग तरीके से होली पर्व का आनंद उठा रहे है.

होली पर्व शांति-व्यवस्था के बीच मनाया जा रहा है, इसलिए पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है ताकि कोई होली पर्व के दौरान हुड़दंग कर माहौल खराब न कर सके। शहर से लेकर गांव तक पुलिस चौक-चौराहों और गलियों में गश्त कर रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पहरा रखा गया है और हर जगह सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User