मुजफ्फरपुर में इंसानियत शर्मसार, बुजुर्ग को पहले पीटा फिर चटवाया थूक
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जहां एक युवक ने ड्यूटी कर अपने घर जा रहे एक होटल कर्मी को ट्रक से उतार सरेआम उसकी ना सिर्फ पिटाई की. जबकि पीटने से भी युवक का मन नहीं भरा तो उस बुजुर्ग से थूक भी चटवाया. इस घटना का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वहं पिटाई से घायल बुजुर्ग का मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक के द्वारा पहले एक ट्रक से बुजुर्ग को उतारा गया और फिर उसे होटल ले जाकर डंडे से पिटाई की गई. इस दौरान बुजुर्ग रहम की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपियों को बुजुर्ग पर दया तक नहीं आई. जब मारपीट से आरोपियों का मन नहीं भरा को उसने बुजुर्ग से थूक चटवाया. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के अनुसार दो ढाबा संचालकों के विवाद में होटल कर्मी के शर्मीदगी भरी हरकत की गई.
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR...
बताया जा रहा है कि जिस युवक के द्वारा पिटाई की जा रही है वह मूल रूप से करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी की पहचान कर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी है. वहीं पूरे मामले को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर द्वारा बताया गया है की मामला संज्ञान में आया है FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)