मुजफ्फरपुर के तीन प्रखंडों के सीओ और बीडीओ को सप्ताह में दो दिन अपने कार्यालय में बैठने की मांग को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञान

Saturday, May 16, 2026 - 07:30
Updated: 3 months ago
0
मुजफ्फरपुर के तीन प्रखंडों के सीओ और बीडीओ को सप्ताह में दो दिन अपने कार्यालय में बैठने की मांग को लेकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञान

मुजफ्फरपुर : गायघाट सामाजिक मंच के प्रतिनिधि मंडल, तिरहुत प्रमंडल, आयुक्त गिरीवर दयाल सिंह से मुलाकात कर गायघाट विधानसभा के तीनों प्रखंड गायघाट ,कटरा और बंदरा के अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी को सप्ताह में दो दिन अपने कार्यालय में बैठने के लिए एक रोस्टर बनाने की मांग की ताकि क्षेत्र की जनता को प्रखंड मुख्यालय पर जाकर भटकने की नौबत न आ सके , किसान भाइयों एवं क्षेत्र की जनता को रोस्टर के हिसाब से प्रखंड कार्यालय जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सके.

साथ ही उन्हें बुके देखकर एवं माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया, क्योंकि जब से वे मुजफ्फरपुर में आए हैं तब से वे शिक्षा जगत ,स्वास्थ्य के क्षेत्र हो या प्रशासनिक क्षेत्र हो हर जगह उनकी भूमिका सराहनीय रही है, पिछले 38 साल के बाद तिरहुत प्रमंडल को एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ट आयुक्त मिला है जो उत्तरी बिहार की सौभाग्य कि बात है.

प्रतिनिधि मंडल में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह दिल्ली प्रदेश प्रभारी के एल गुप्ता ,संजय कुमार एवं पप्पू कुंवर शामिल थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User