फर्जी जमानतदारों की सूची पर विवाद: नामों की अधूरी जानकारी से प्रतिष्ठित लोगों की छवि प्रभावित होने पर जताई आपत्ति
विगत दिवस अभिभाषक संघ गुना ने यह लेख करते हुए कुछ व्यक्तियों के नामों की एक सूची मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महोदय को सौंपी। जिसमें महेश रघुवंशी, मुनेश रघुवंशी, भगवान सिंह धाकड़, हरिओम रघुवंशी, विक्की छारी आदि के नाम लेख कर उनका फर्जी जमानतदार होने का दावा करते हुए, कार्यवाही की मांग की गई। इस सूची में व्यक्तियों की बल्दियत, पता, व्यवसाय जैसी पहचान नहीं लिखी गई।
चूंकि महेश रघुवंशी शहर एक प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसाई भी है। मुनेश रघुवंशी नामक एक व्यक्ति स्वयं अभिभाषक संघ गुना के उपाध्यक्ष भी हैं। भगवान सिंह धाकड़ नाम के कई किसान और प्रतिष्ठित जन हैं। हरिओम रघुवंशी नाम के शिक्षक, किसान, व्यवसाई भी हैं। इसी तरह में विक्की छारी व्यवसाई, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा युवामोर्चा के जिला महामंत्री भी हुं ।
इस सूची पर मेरे द्वारा आपत्ति जताते हुए अभिभाषक संघ गुना के अध्यक्ष श्री भूपनारायण सोलंकी से चर्चा की तथा उन्हें अवगत कराया कि उनके द्वारा कभी किसी की जमानत नहीं दी गई है, सूची में कथित फर्जी जमानतदारों के पिता के नाम पता व पहचान उजागर की जाए जिससे शरारती तत्व किसी भले इंसान को बदनाम न कर सकें। श्री सोलंकी ने तत्काल उनका आग्रह स्वीकार करते हुए त्रुटी को सुधारने का आश्वासन दिया तथा खेद व्यक्त करते हुए नया पत्र जारी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)