JDU MLA ने मंत्री श्रवण कुमार और नीतीश मिश्रा से की मुलाकात, बोले - क्षेत्र की विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Saturday, May 16, 2026 - 07:29
Updated: 3 months ago
0
JDU MLA ने मंत्री श्रवण कुमार और नीतीश मिश्रा से की मुलाकात, बोले -  क्षेत्र की विकास को मिलेगी नई रफ्तार
JDU MLA ने मंत्री श्रवण कुमार और नीतीश मिश्रा से की मुलाकात, बोले -  क्षेत्र की विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुजफ्फरपुर : कांटी विधायक ई.अजीत कुमार ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात कर कांटी-मड़वन क्षेत्र में गहराते जल संकट और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान, जल संरक्षण और शहरी तथा ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया।

                विधायक ने मंत्री को बताया कि कांटी के कई ग्रामीण क्षेत्र नगर परिषद में शामिल हो चुके हैं, लेकिन वहां अब भी बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है। उन्होंने मंत्री से इन क्षेत्रों में पोखर निर्माण एवं जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण, जल निकासी, शहरी सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी।

   इसके साथ ही जल संकट से निपटने के लिए पोखर निर्माण और पुराने पोखरों के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विधायक ने कहा कि जल संरक्षण के लिए पोखरों का निर्माण बेहद आवश्यक है, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा और लोगों को राहत मिल सकेगी।

  बैठक में जल संचय व्यवस्था को मजबूत करने, नालों के निर्माण तथा साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि कांटी क्षेत्र में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

  वहीं मंत्री नीतीश मिश्रा एवं श्रवण कुमार ने क्षेत्र के विकास और जल संकट के स्थायी समाधान को लेकर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User