मुख्यमंत्री निवास के बाहर गुना से आए दंपति ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप
भोपाल (आरएनआई)। राजधानी भोपाल में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब गुना से आए एक दंपति ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। पति-पत्नी ने कथित रूप से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया।
दंपति का आरोप है कि गुना में उनकी दुकान को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वे मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल पहुंचे और न्याय न मिलने पर आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की।
घटना के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



