रेडक्रास गुना के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भोपाल में प्रदेश सचिव रामेन्द्र से की सौजन्य भेंट

Oct 6, 2025 - 19:56
Oct 6, 2025 - 19:56
 0  162
रेडक्रास गुना के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भोपाल में प्रदेश सचिव रामेन्द्र से की सौजन्य भेंट

गुना (आरएनआई) रेडक्रास सोसायटी गुना के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधि नर्मदा शंकर भार्गव एवं सचिव डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी ने भोपाल में रेडक्रास प्रदेश सचिव रामेन्द्र से सोजन्य भेंट की।

 इस अवसर पर उन्होंने  रामेन्द्र जी को गुना आने का औपचारिक आमंत्रण दिया तथा हाल ही में सम्पन्न चुनाव की जानकारी साझा की।

बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें सेवा कार्यों को रेडक्रास के मूल उद्देश्यों के अनुरूप क्रियान्वित करने पर बल दिया गया।

 प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से उन जरूरतमंद बंधु-बांधवों तक सहायता पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई, जिन्हें तत्काल सहयोग की आवश्यकता है।

  रामेन्द्र जी ने गुना रेडक्रास समिति को आवश्यक मार्गदर्शन एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संगठन की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रदेश स्तर पर सहयोग देने की बात कही।

यह मुलाकात रेडक्रास समिति गुना के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जिससे जिले में सेवा कार्यों की गति और गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार की उम्मीद की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0