मुंगावली: मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने संतोष शर्मा
मुंगावली (आरएनआई) मप्र राज्य कर्मचारी संघ के निर्वाचन के बाद जिलाध्यक्ष पद पर संतोष शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।संगठन की नवीन सदस्यता के बाद सभी जिलों में निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है जिले मे लक्ष्य से अधिक सदस्य्ता करवाने के बाद निर्वाचन में प्रांतीय महामंत्री की ओर से जारी निर्वाचन पत्र में संतोष शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।जिला सचिव पद पर विष्णु साहू ओर जिला कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह रघुवंशी को निर्वाचित घोषित किया गया।संतोष शर्मा संगठन के विभिन्न पदों का दायित्व सम्हाल चुके है और संगठन के पुराने कार्यकर्ता है वर्तमान मे संगठन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाल रहे है।संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर संतोष शर्मा ने प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और जिले की सभी ब्लॉक ओर तहसील कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया है।संतोष शर्मा ने कहा कि पुरानी कार्यकारणी के सभी लोगो के अनुभव का लाभ लेकर नई ऊर्जा के साथ नई कार्यकारणी कार्य करेगी।संतोष शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन के कार्यकर्ताओं रघुवीर शर्मा,वसंत सक्सेना,मनोज सेन,संतोष पाठक,झलकन सिंह,गोपाल परिहार,मालम सिंह यादव,उमेश शर्मा,राजेश खरे,नेपाल यादव, प्रकाश राय, शिवराज साहू,देवेंद्र शेषा,रामबाबू रघुवंशी,मनोज चौरसिया,शैतान सिंह यादव,राम सिंह कलावत,सौरव जैन आदि शामिल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

