सावन माह शुरू, नौबस्ता रोड की हालत बदतर, रास्ते में गड्ढे होने से कावड़ियों को होगी समस्या
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) सावन माह को ध्यान में रखते हुए कांवरियों के मार्गों को गड्ढा मुक्त और साफ-सुथरा बनाने का सख्त निर्देश शासन से आए लेकिन अधिकारयों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
खागा से नौबस्ता घाट की ओर जाने वाली सड़क की हालत अभी भी जर्जर है। कांवरियों का यही मुख्य रास्ता है, जिससे वे गंगा जल लेकर कुण्डेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा करते हैं। सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। न तो मरम्मत हुई, न ही गड्ढों को भरा गया। जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन हैं। कांवरियों की आस्था और सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थानीय प्रशासन भी रोड निर्माण को लेकर सुस्त हैं। नगर के रोहित सिंह, डब्बू, कौशल किशोर ने जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत कराकर इसे कांवरियों के आवागमन को सुगम बनाए जाने की मांग अधिकारयों से की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



