मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, विद्यालयों को पेयरिंग किए जाने का विरोध, सीएम को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर (आरएनआई) शासन द्वारा हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किए जाने के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरने के दौरान विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किए जाने का पुरजोर विरोध किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि एक अप्रैल 2005 व उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित किया जाए, परिषदीय विद्यालयों में चल रही पेयरिंग/मर्जर की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की पदोन्नति व तैनाती की जाए, बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान के अंतर्गत बारह वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य किया जाए, ग्रीष्मकाल में शिक्षण की अवधि प्रातः साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह तक निर्धारित की जाए, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी शामिल रहीं। इस मौके पर विजय त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुराग मिश्रा, अनिल वर्मा, धीरेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र, प्रदीप पटेल, दिलीप श्रीवास्तव, प्रमोद, हेमलता, इरा तिवारी, गीतांजली सिंह, विमलेश कुमारी भी मौजूद रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



