ओम घाट पहुंचे कप्तान, तांबेश्वर मंदिर भी देखा, एसपी ने श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा

Jul 8, 2025 - 21:03
Jul 8, 2025 - 21:11
 0  162
ओम घाट पहुंचे कप्तान, तांबेश्वर मंदिर भी देखा, एसपी ने श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा

फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह ने शुरू होने वाले श्रावण मास की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने तांबेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की हकीकत से वाकिफ होने के साथ ओम घाट की सुविधाओं पर नजर दौड़ाई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से हरेक पहलू पर नजर रखने की हिदायत दी।

पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सदर कोतवाली के सिद्धपीठ तांबेश्वर मन्दिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में सभ्रान्त व्यक्तियों एवं पुजारी से वार्ता की। उन्होंने मंदिर में दर्शन को उमड़ने वाली भीड़ को लेकर अधिक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस बात का भी प्रबंध कमेटी की ओर से ध्यान दिया जाए। जहां पर भी पुलिस की जरूरत हो सहयोग लिया जाए। इसके बाद कप्तान का काफिला गंगा घाट के इंतजाम की टोह लेने थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ओम घाट पहुंचा। यहां पर कप्तान ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के विकल्प देखें। साथ ही पुलिसिंग को अलर्ट रहने के निर्देश दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0