महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बयान पर अनिरुद्धाचार्य को लताड़ा, आयोग अध्यक्ष बोलीं—"ज्ञान बाँटने से पहले खुद सीखें"
महिलाओं के लिए अपशब्द कहने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान ने भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कथावाचक ऐसे शब्दों से क्या संदेश देना चाहते हैं।
मथुरा (आरएनआई) अनिरुद्धाचार्य की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना पड़ेगा। कथावाचक दूसरों को ज्ञान बांटते फिरते हैं, पहले वह खुद ज्ञानी बन जाएं। कम उम्र में अधिक ख्याति मिलने को वह संभाल नहीं पा रहे हैं। महिलाओं के लिए ऐसे अपशब्द बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ये बातें बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहीं।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने उनके बयान का संज्ञान लिया है। इस तरह के अपशब्द बोलने का किसी को अधिकार नहीं है। महिला अधिवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को आघात लगा है कि व्यासपीठ पर बैठकर इतना बड़ा कथावाचक इस तरह की भाषा का उपयोग कैसे कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वह हवन कर भगवान से प्रार्थना करेंगी की अनिरुद्धाचार्य जी की बुद्धि को ठीक कर दें। अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी व्यासपीठ पर बैठकर कथावाचक ने अपशब्द कहे हैं। कथाओं का आयोजन देश की संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रख सकें। आखिर वह महिलाओं के लिए ऐसे अपशब्द कहकर क्या संदेश देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि व्यासपीठ पर बैठकर कथावाचक की जिम्मेदारी है कि वे व्यासपीठ पर बैठकर कुछ बेहतर संदेश दें। उन्होंने कथावाचक के बयान को विनाशकाले विपरीत बुद्धि बताया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



