महादेव ऐप संचालकों पर विष्णुदेव सरकार की खुली मेहरबानी, सट्टा विवाद में दबंगई का आरोप

Sep 21, 2025 - 17:11
Sep 23, 2025 - 15:11
 0  135

भिलाई/छत्तीसगढ़ (आरएनआई) भिलाई में महादेव ऐप संचालकों के खिलाफ सट्टे के पैसों को लेकर हुए विवाद ने सरकार और राजनीतिक हस्तियों की कथित मिलीभगत को उजागर कर दिया है। आरोप है कि सौरभ चंद्राकर के भांजे और भिलाई की बीजेपी नेत्री के बेटे ने खुले आम मारपीट और जान से मारने की कोशिश की, बावजूद इसके मामले को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री से जुड़े कुछ लोग और विधायक रिकेश सेन मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस घटनाक्रम से महादेव सट्टा के कथित काले धन और भाजपा सरकार के कथित संरक्षण का पर्दाफाश हुआ है।

वहीं पीड़ित पक्ष ने न्याय की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार और प्रशासन निष्पक्ष भूमिका निभाए और अपराधियों को कानून के तहत सज़ा मिले।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.