ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में रविवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर वाहनों पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी गाड़ी पर पत्थर और ईंटें भी फेंकी गईं।
ममता बनर्जी एक दिवंगत टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान हलीशहर में पहले से मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोक दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ममता बनर्जी ने घटना के बाद आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी की खिड़कियां खुली होतीं तो गंभीर नुकसान हो सकता था। ममता ने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा को सुरक्षा दे रही है। उन्होंने घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी जिस टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं, उसकी शुक्रवार को पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर इलाके में पहले से तनाव का माहौल था।
काफिला हलीशहर पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके जाने के आरोप हैं। ममता बनर्जी ने इसी दौरान पत्थर और ईंटें फेंके जाने का भी दावा किया है।
कल्याण बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना
घटना को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस व्यवस्था कमजोर हो गई है और इस घटना के लिए सरकार को जवाब देना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)