मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 29 दरोगाओं के तबादले कर बदली व्यवस्था

Friday, April 3, 2026 - 15:16
0
मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP ने 29 दरोगाओं के तबादले कर बदली व्यवस्था

मथुरा (आरएनआई) जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी श्लोक कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात 29 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इस कदम को पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और प्रभावी कार्यप्रणाली लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कई उपनिरीक्षक लंबे समय से एक ही थाने या चौकी पर तैनात थे, जबकि कुछ पीआरवी ड्यूटी पर ही कार्यरत थे। अब इन सभी को अलग-अलग थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत एसआई सतेंद्र कुमार को जमुनापार की लक्ष्मीनगर चौकी से शेरगढ़ थाने भेजा गया है, जबकि एसआई मिथलेश उपाध्याय को कस्बा बलदेव चौकी से लक्ष्मीनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं विपिन कुमार को कोसी की शाहपुर चौकी से बलदेव कस्बा चौकी में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में विनीत नेहरा को फरह से शाहपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है, हिमांशी को छाता थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है, दीपक नागर को पुलिस लाइन से रिफाइनरी थाने में तैनात किया गया है, जबकि सुरेशचंद्र को रिफाइनरी से गोवर्धन भेजा गया है। इसके अलावा पीआरवी पर कार्यरत कई दरोगाओं को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एसएसपी द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User