मथुरा: ई-रिक्शा में बैठते ही युवक गिरा, हार्ट अटैक से बहन के सामने हुई दर्दनाक मौत
मथुरा में 38 वर्षीय राजकुमार ई-रिक्शा में बैठे ही हार्ट अटैक से बेहोश होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
मथुरा (आरएनआई) मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकेंड बाद ही एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचेत होकर गिर गए। बहन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रुनकता निवासी राजकुमार (38) नोएडा में निजी कंपनी में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। इसलिए इलाज के लिए मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी में अपनी बहन निशा के पास आए थे। बुधवार शाम को राजकुमार अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे। वह ई-रिक्शा में बैठे और चंद सेकेंड बाद अचेत होकर उसी में गिर गए। आनन-फानन ई-रिक्शा चालक व उनकी बहन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि राजकुमार बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



