नोटिस तामील के नाम पर पत्रकार के घर की तलाशी, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
शुजालपुर (आरएनआई) 27 अगस्त गणेश चतुर्थी को अधिमान्य पत्रकार एवं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना चिंटू के घर पर शुजालपुर नायब तहसीलदार के.एल. चौहान द्वारा बलपूर्वक अमले के साथ तलाशी ली गई। यह तलाशी शाजापुर कलेक्टर न्यायालय से जारी कारण बताओ सूचना पत्र की तामील करवाने के नाम पर की गई। नोटिस तामील करने की इस गैरकानूनी कार्यवाही ने पत्रकारों में आक्रोश पैदा कर दिया।
इस घटना के विरोध में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई शुजालपुर ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार राकेश खजूरिया को सौंपा।
ज्ञापन में प्रशासन द्वारा अपनाई गई दादागिरी का उल्लेख करते हुए ऐसे गैरकानूनी तरीके से तलाशी करवाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक इकाई अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा,वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम पारवानी,कमल पुष्पद, दीपक सक्सेना,ओम मेवाड़ा, संतोष राजपूत,संजय आदि थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



