भाजपा महामंत्री और पूर्व मंत्री के भाई के साथ हाथापाई का VIDEO वायरल
मैहर (आरएनआई) जिले के ताला मंडल में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुआ विवाद अब सुर्खियों में है। 12 जून को पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल और भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच कहासुनी अचानक हाथापाई में बदल गई। यह पूरी घटना सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल की मौजूदगी में हुई थी। घटना के बाद भाजपा नेताओं के साथ मनीष चतुर्वेदी ताला थाने पहुंचकर विजय पटेल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। वहीं विजय पटेल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक सीमित था। अब घटना का वीडियो करीब एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)