आगरा में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या

Friday, June 19, 2026 - 16:57
0
आगरा में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या

आगरा: जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब कथा में विराम के बाद वह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दीपक रखने पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपपुरा गांव में बाल विकास के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। प्रदीप मिश्रा इस आयोजन के प्रमुख आयोजक थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वह रात में मंदिर में पूजा करने गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट और सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए इटावा जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User