भाजपा और बजरंग दल नेता नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या
कटनी (आरएनआई) कटनी जिले के कैमोर में एसीसी गेस्ट हाउस के पास अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख और बीजेपी पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक को गोली मारकर हत्या कर दी।हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। नीलेश बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी अज्ञात नकाबपोश ने गोली मारी। वहीं गिर पड़े। उनको अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भारी बल तैनात कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। तथा स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



