बेतरतीब ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियां भरते चालक
हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) नगर पंचायत हथगाम में यातायात के नियमों की धज्जियां ई-रिक्शा चालक उड़ा रहे हैं। ई रिक्शा बीच रोड में खड़ा कर सवारियों का घंटों इंतेजार करते हैं जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी हादसे का भी शिकार लोग हो जाते हैं। ई-रिक्शा चालकों की हरकतों से आए दिन जाम लगता है। जाम की वजह से ट्रैफिक बाधित होता है। बिना लाइसेंस के सैकड़ो ई-रिक्शा नगर पंचायत हथगाम में फर्राटा भरते नजर आते हैं। फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा चालकों के रूप में ज्यादातर नाबालिक लड़के ही नजर आते हैं। ई-रिक्शा चालक के रूप में फर्राटा भर रहे नाबालिक बच्चे स्थानीय प्रशासन बेखबर है। पुराने व बगैर नंबरों प्लेटो के रिक्शा धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिनकी वजह से खतरे की आशंका हर समय बनी रहती है। हथगाम थाने से कुछ ही दूरी पर दर्जनों ई रिक्शा थरियांव मोड में पूरी रोड में खड़ा कर सवारी भरते नजर आते हैं। इन पर पुलिस महकमे द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

