कृषि यंत्रों की आनलाइन बुकिंग कराएं किसान

Jun 27, 2025 - 19:18
Jun 27, 2025 - 19:21
 0  702

फतेहपुर (आरएनआई) उप कृषि निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत शुक्रवार से 12 जुलाई तक कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग विभागीय वेबसाइड पर की जा रही है। एसएमएएम योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के लक्ष्य  रोटावेटर, पावर आपरेटेड चैफ कटर, कम्बाईन हारवेस्टर विद सुपर एसएमएस, हैरो, कल्टीवेटर, स्ट्रारीपर, किसान ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेन्टर (ग्रामीण उद्यमी), फार्म मशीनरी बैंक (एफपीओ) पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान देय है। इन सीटू योजनान्तर्गत सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, स्ट्रारेक, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइण्डर, मेज सेलर, बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन, मल्टी क्रोप थ्रेशर, लेजर लैंड लेबलर, मिनी दाल मिल, मिनी राइस मिल, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रारीपर, पावर टिलर, ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रेयर, आलू खुदाई मशीन, आलू बोने की मशीन सहित अन्य कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत अनुदान देय है। समस्त कृषि यंत्रों के लक्ष्य दर्शन 2.0 पोर्टल पर विकास खण्डवार/जनपदवार दिखाई देंगे। 10001 से 100000 तक भुनदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि 2500 होगी एवं 100001 से अधिक अनदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि 5000 होगी। किसान  अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, ऐण्ड्रायड मोबाइल अथवा किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय वेबसाइड पर किसान कार्नर के अन्तर्गत यन्त्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठायें। किसानों को यह भी सूचित किया जाता है कि कृषि यन्त्र की बुकिंग के दौरान उपयोग होने वाला मोबाइल नं० स्वयं का अथवा खून के रिस्ते का ही उपयोग कर बुकिंग करें। अन्यथा आपका अभ्यर्थन निरस्त हो जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0