सर्पदंश से मासूम की मौत

Friday, June 27, 2025 - 19:20
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में खेत के समीप खेल रहा चार वर्षीय बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार हरदासपुर गांव निवासी महेन्द्र सिंह अपनी पत्नी शान्ता देवी व मासूम पुत्र अभिजीत के साथ खेत में काम कर रहा था। वहीं उसका पुत्र खेत के किनारे खेल रहा था। इसी बीच जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सीय उपचार के बाद मासूम को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात बालक ने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय मोर्चरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुये विच्छेदन गृह भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User