बिना अनुमति अवैध भण्डारण एवं विक्रय पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के विरुद्ध विशेष मुहिम जारी है।
इसी क्रम में आज खनिज अधिकारी सचिन वर्मा के निर्देशन में खनिज अमले द्वारा मकसूदनगढ़ क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली बिना नंबर सीरियल नंबर NDBB02896HD द्वारा बिना अनुमति के एम सैंड का अवैध भण्डारण एवं विक्रय करते पाये जाने पर जब्त कर थाना-जामनेर की अभिरक्षा में रखा गया। वाहन मालिक के खिलाफ खनिज, परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती एवं सिपाही थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)