बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में मुजफ्फरपुर में बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

Friday, December 26, 2025 - 13:59
Updated: 7 months ago
0
बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में मुजफ्फरपुर में बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंका

मुजफ्फरपुर : जिले के खुदिराम बोस शहीद स्मारक स्थल से टॉवर तक हिन्दुवादी नेता वैभव मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय हिंदूवादियों ने बांग्लादेश में हुए दीपु दास की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार चिंताजनक हैं और हाल ही में हिंदू दिपु दास की मौत ने लोगों को झकझोर दिया है.

मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही. फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया है, लेकिन लोगों में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।  इस मौके पर आचार्य चंद्रकिशोर पराशर , अनील कुमार, विक्रम सारफ , गोपाल कुमार , अनमोल ठाकुर , साकेत शुभम , सुंदरी देवी , पायल चौहान , निखिल कुमार , सुरज कुमार , अविनाश साईं , विपुल कुमार , मुकेश कुमार, रोहित कुमार , सुधांशु गुप्ता इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User