बस संचालकों की बैठक का किया गया आयोजन

Tuesday, August 13, 2024 - 20:53
Updated: 2 years ago
0
बस संचालकों की बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) नवागत अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य एवं यातायात प्रभारी अजय प्रताप सिंह कुशवाह द्वारा जिले के समस्त बस संचालको की मीटिंग लेकर वाहन से सम्बंधित वैध दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, टैक्स, अग्निशामक यंत्र फास्टेड बाक्स एवं चालक, परिचालक की वर्दी हेतु निर्देशित किया गया। 

यातायात प्रभारी द्वारा समस्त बस संचालको को अपने यात्री वाहन बस स्‍टैण्‍ड के अंदर से ही संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा नियमानुसार बैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 

बैठक में कमला बस से श्री बद्री प्रसाद शर्मा, बालाजी बस से  हरिओम रघुवंशी, प्रियंका बस से नरेन्द्र मीणा, राईन बस से श्री सलीम आदि उपस्थित थे। 
बस संचालको द्वारा समस्त दस्तावेज पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User