बमौरी विधानसभा के डिगडौली में भव्य जनजाति सम्मेलन आयोजित
बमौरी (आरएनआई) बमौरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डिगडौली में आज केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में जनजाति सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने जनजातीय समाज के विकास, अधिकारों एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए केंद्र व राज्य सरकार की पहल का उल्लेख किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जनपद अध्यक्ष सुश्री गायत्री भील सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिकों की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम ने जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



