अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में डिगडोली में जनजातीय सम्‍मेलन का आयोजन

Feb 1, 2026 - 18:50
Feb 1, 2026 - 18:58
 0  54
अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में डिगडोली में जनजातीय सम्‍मेलन का आयोजन

गुना (आरएनआई) अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार,अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में बमोरी के ग्राम डिगडोली में जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष सुश्री गायत्री भील, जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड़,महेंद्र किरार, अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग बी. सिसोदिया तथा विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भारत सरकार श्री आर्य ने कहा कि आयोग का कार्यक्षेत्र केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में आदिवासी समाज की समस्याएं अलग-अलग प्रकार की हैं, जिन्हें समझने के लिए आयोग स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोग सीधे जनता से संवाद कर, आदिवासी समाज के लोगों से चर्चा कर उनकी वास्तविक समस्याओं को जान रहा है। प्राप्त सुझावों और बिंदुओं के आधार पर अब जिला स्तर पर संबंधित विभागों के साथ बैठकों में समाधान की दिशा में चर्चा की जाएगी।

श्री आर्य ने कहा कि यदि केवल कार्यालयों में बैठकर बैठकें की जातीं, तो जमीनी हकीकत सामने नहीं आ पाती। इसी कारण आयोग के सदस्य लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ और उनकी स्थिति को समझा जा सके। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जी-राम योजना, धरती आबा अभियान, जनमन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं और आयोग इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा कर रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व मंत्री श्री सिसोदिया, भाजपा जिलाध्‍यक्ष श्री सिकरवार सहित अन्‍य अतिथियों अपने-अपने विचार रखे। साथ ही उप संचालक उद्यानिकी विभाग केपीएस किरार, उप संचालक किसान कल्‍याण विभाग संजीव शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्‍डे एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा विभिन्‍न योजनाओं की जानकारियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री आवास, उज्‍जवला गैस, आजीविका मिशन के अंतर्गत सीसीएल, आयुष्‍मान के हितग्राहियों को प्रतीक स्‍वरूप हितलाभ वितरित किए गए। आज कार्यक्रम स्‍थल पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा सिकल सेल जांच शिविर का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0