बमौरी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, अटल जी की जन्मशताब्दी और वीर बाल दिवस पर कार्यक्रमों की घोषणा

Dec 21, 2025 - 18:01
Dec 21, 2025 - 18:06
 0  270
बमौरी में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, अटल जी की जन्मशताब्दी और वीर बाल दिवस पर कार्यक्रमों की घोषणा

गुना (आरएनआई) प्रदेश की  डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा और विकास के दो वर्ष प्रदेश के हर नागरिक के विकास और प्रगति का नया आयाम है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।ये बात सम्मेलन के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बमौरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शासन की हर योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे व लाभ मिले। इसकी जिम्मेदारी हमे उठानी होगी। हमे आम लोगो को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना है।

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कई कार्यक्रम होंगे-संतोष धाकड़
 बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को पूरे देश में “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। अटलजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पखवाड़ा सप्ताह मनाया जाएगा।उन्होंने  बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में गुना जिले के प्रत्येक मंडलों में महापुरूषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्जवलन किया जाएगा।

वीर बाल दिवस शहीदों को समर्पित-ओ एन शर्मा
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओ एन शर्मा ने वीर बाल दिवस के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा वीर बाल दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और वीरता की भावना जाग्रत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।यहाँ बात ध्यान में रखने वाली है कि पूर्व की सरकारों के समय में जब बाल दिवस की बात होती थी तो पंडित जवाहर लाल नेहरु ने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गुरुगोबिंद सिंह जी के चार चार साहबजादों ने जिन्होंने  सनातन धर्म की रक्षा के लिए,भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं के सामने शीश नहीं झुकाया और अपने प्राणों का बलिदान देकर अपने स्वाभिमान की रक्षा की ,ऐसे चार चार साहबजादों के बलिदान को जीवंत बनाने के लिए वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया है ।\

जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में लोकसभा के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव सुधार पर दिए गए ओजस्वी भाषण का प्रसारण भी कार्यकर्ताओं ने देखा।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन खुजनेरी,सांसद प्रतिनिधि सुमेर सिंह गढ़ा,कल सिंह पटेलिया,जिला उपाध्यक्ष गिरिराज भार्गव,जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव,जिला मंत्री वीर बहादुर यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री गायत्री भील,जिला पंचायत सदस्य दामोदर भार्गव,मंडल अध्यक्ष राजू धाकड़,बलराम यादव,अर्जुन परमार,दीपक मीना,शुभम् रघुवंशी,मोहन बारेला आदि मंचासीन थे ।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील दहिफले द्वारा एवं आभार रवि गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0