अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: जिज्जी पंचायत कार्यक्रम में कलेक्टर की सहभागिता, युवाओं की भूमिका पर जोर

Sunday, December 21, 2025 - 18:04
Updated: 10 months ago
0
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025: जिज्जी पंचायत कार्यक्रम में कलेक्टर की सहभागिता, युवाओं की भूमिका पर जोर

गुना (आरएनआई) कलेक्टर ने जिज्जी की पंचायत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर ने सहकारिता सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। 

इसके पश्चात कलेक्टर किशोर कन्‍याल ने विभिन्न विभागों एवं सहकारी समिति द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उद्यानिकी विभाग गुना द्वारा गुलाब, अमरूद, बेर सहित विविध कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। तथा अन्य समितियों ने बीज,दुग्ध उत्पादों सांची उत्पाद बुनकर समिति चंदेरी द्वारा साड़ी व अन्य हस्त शिल्प वस्त्रों उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कृषि विभाग द्वारा  इसके साथ ही हथकरघा एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा जूट से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। आवश्यकता है कि संस्थानों को मल्टी-फैसिलिटी सुविधाओं से सशक्त किया जाए तथा समयानुसार अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता संस्थाओं में कार्यरत युवा ब्रांच मैनेजरों को अपनी ऊर्जा एवं नवाचार के साथ शासन की मंशा को समझते हुए कार्य करना चाहिए। सहकारिता क्षेत्र में बचत पर एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज आमजन के लिए लाभकारी है, जिसका व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सहकारी बैंकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार,बीपी सिंह संयुक्त आयुक्त सहकारिता एमपी भोपाल, उप आयुक्त सहकारिता गुना मुकेश कुमार जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User