बंगाल में भाजपा सरकार गठन की तैयारी तेज, शनिवार को शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ

Thursday, May 7, 2026 - 12:32
0
बंगाल में भाजपा सरकार गठन की तैयारी तेज, शनिवार को शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में औपचारिक रूप से नेता का चयन किया जाएगा। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आदिवासी, दलित और महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा सकती है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री समेत करीब 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

भाजपा नेतृत्व शुभेंदु अधिकारी को राज्य में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा मान रहा है। लगातार दो चुनावों में ममता बनर्जी को चुनौती देने और आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना गया।

सरकार गठन के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव की तैयारी है। राज्य सचिवालय को हावड़ा स्थित नबान्न से हटाकर ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। भाजपा का मानना है कि इससे प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर नई शुरुआत का संदेश जाएगा। शुरुआती चरण में 8 से 10 विभागों को वहां शिफ्ट किया जा सकता है।

वहीं असम में भी नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। राज्य में 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User