फतेहपुर पुलिस में फेरबदल: एसपी ने कई थानों और पदों में तबादले किए
फतेहपुर (आरएनआई) जिले की कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने महकमे में फेरबदल किया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार थाना खखरेरू में अपराध निरीक्षक रहे इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर यादव को थाना ललौली का अपराध निरीक्षक बनाया गया। वहीं यातायात कार्यालय में उपनिरीक्षक रहे देवेन्द्र कुमार को नारकोटिक्स सेल, पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार को थाना बिंदकी व पुलिस लाइन में रहे हेड कांस्टेबल प्रेम नारायण शुक्ला को न्यायालय सुरक्षा में तैनात किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

