खागा: मछली पकड़ रही दलित युवती व मां के साथ मारपीट, केस दर्ज

Oct 5, 2025 - 19:31
Oct 5, 2025 - 19:35
 0  432
खागा: मछली पकड़ रही दलित युवती व मां के साथ मारपीट, केस दर्ज

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के गोदौरा गांव में मछली पकड़ रही एक दलित युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मछली पकड़ रही दलित युवती व उसकी मां के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया।
 
जानकारी के मुताबिक, राम प्रसाद पासवान की बेटी सुहानी देवी ससुर खदेरी नदी किनारे मछली पकड़ रही थी। इसी दौरान गांव का ही मोहम्मद आसिफ वहां पहुंचा और उसे मछली पकड़ने को लेकर भला-बुरा कहते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने आई सुहानी की मां को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। किशनपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0