पैर से लेकर चेहरे तक किए वार, नाम पूछा और बीच सड़क पर युवक को चाकू से गोदा

Tuesday, November 28, 2023 - 19:27
Updated: 3 years ago
0
पैर से लेकर चेहरे तक किए वार, नाम पूछा और बीच सड़क पर युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर, (आरएनआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को मढ़ाताल सिविक सेंटर के पास अंजाम दिया गया। युवक पर हमला करने वालों की संख्या 8 से 10 थी।

पैर से लेकर चेहरे तक दो दर्जन से ज्यादा वार किए गए. इस हमले में युवक जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। वह दर्द से कराह था। किसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुशाहिद खान नाम का 20 वर्षीय युवक अपने दोस्त सोहेल खान के साथ खाने-पीने के लिए सिविक सेंटर स्थित चौपाटी पहुंचा था।

घटनास्थल पर खड़े करीब एक दर्जन लड़कों ने मुशाहिद को घेर लिया और उससे उसका नाम पूछा. जैसे ही मुशाहिद ने अपना नाम बताया, वहां खड़े लड़कों ने उसपर हमला बोल दिया। मुशाहिद लकड़गंज का रहने वाला है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User