कलेक्टर द्वारा मतगणना स्थल कक्षों एवं ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Nov 28, 2023 - 19:29
Nov 28, 2023 - 19:29
 0  2.3k
कलेक्टर द्वारा मतगणना स्थल कक्षों एवं ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

गुना, (आरएनआई) विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  तरुण राठी द्वारा पीजी कॉलेज स्थित सभी विधानसभाओं के  ईव्हीएम स्ट्रांग रूम और लाइब्रेरी के सामने मीडिया सेंटर स्थल का निरीक्षण किया गया और इस दौरान 03 दिसंबर 2023 को होने वाली मतगणना की पूर्व तैयारियों को लेकर अलग विधानसभा बमोरी, गुना, चाचौड़ा एवं राघौगढ़ के लिए निर्धारित किये गए मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी गुना दिनेश सावले, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जीएस बेरवा, प्राचार्य पीजी महाविद्यालय बीके तिवारी, प्रभारी जिला जनसम्पर्क अधिकारी बीएस मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0