पेरियार रामास्वामी जयंती पर मेधावी छात्र व समाजसेवी सम्मानित
फतेहपुर (आरएनआई) बुधवार को शहर के वीआईपी रोड स्थित मंडप मैरिज लान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पेरियार रामास्वामी नायकर की 147 वीं जयंती के अवसर पर पाल सामुदायिक उत्थान समिति के तत्वाधान में मेधा अलंकरण समारोह एवं सामाजिक जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लगभग 70 मेधावी छात्रों एवं लगभग 20 समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राम प्रताप पाल आचार्य व संयोजक पाल सामुदायिक उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ अमित पाल, उद्घाटक धनराज पाल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल, मुख्य वक्ता इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड के एमएलसी मान सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपतपाल एवं अन्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत बबलू पाल, ग्राम प्रधान भोगलपुर तेल्लही बलराम पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता राज पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति आदि रहीं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवी एवं वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन दिए। सभी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए जागरुक एवं प्रेरित किया। कार्यक्रम में गंगारामपाल, रमापाल, राम विनोद पाल, देशराज पाल, श्यामलाल पाल, बाबूलाल पाल, पूर्व प्रधान उमेश पाल, पाल सामुदायिक उत्थान समिति के सदर तहसील अध्यक्ष श्रीकांत पाल, रामचंद्र पाल फौजी, दिनेश पाल बौरा, गंगासागर पाल, देवी प्रसाद पाल, दिलीप पाल, एडवोकेट योगेंद्र पाल, रोशन पाल, मूलचंद पाल, सुरेश पाल, बबलू पाल, राम शंकर पाल, प्रेमपाल, डॉ रामपाल पाल, अविनाश पाल, विनोद पाल, रतिभान पाल, बीरेंद्र पाल, बाबू पाल, राजेश पाल, सुरेश चंद्र धनकर, समरजीत पाल, डॉक्टर योगेंद्र पाल, सियारामपाल, शीतल पाल, आलोक पाल, राजेंद्र पाल, डॉक्टर रोहित पाल, इंद्र राजपाल, जितेंद्र पाल जीतू, नीरज पाल, अतुल पाल, पवन पाल, अवधेश पाल, राजा पाल, संजय पाल, एडवोकेट चंद्रभूषण पाल, मनराज पाल, महेश पाल भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



