भाजपाईयों ने सेवा-पखवाड़े के साथ धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

Wednesday, September 17, 2025 - 19:49
Updated: 1 year ago
0
भाजपाईयों ने सेवा-पखवाड़े के साथ धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मदिन विशालकाय केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल उपस्थित रहे। 

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बताया कि 5.7 इंच का केक प्रधानमंत्री के आकार का तैयार कराया गया है। जिसे सनातनी परम्परा का निर्वहन करते हुए केक को रक्षासूत्र (कलावा) से काटकर अपनी सनातनी परम्परा का संदेश देने का काम किया। पीएम के आदर्शों पर चलकर, जिले भर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्वच्छता कार्य, रक्तदान के साथ ही स्वास्थ्य शिविरों में अपना योगदान दिया। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं के समक्ष मोदी के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन आज देश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में समाज सेवा कर प्रारंभ हुआ है जो अनवरत दो अक्टूबर तक चलेगा। इस मौके पर अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र सिंह पटेल, अभय प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, रवीन्द्र पाल सिंह, प्रवीण सिंह, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्या, मनोज मिश्रा मनु, अमित शिवहरे, विक्रम सिंह चन्देल, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूपराज सिंह जूली, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अभिषेक शुक्ला, ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, कल्पना सिंह, पूनम श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, लक्ष्मी मौर्या, मधु शर्मा, रामप्रताप सिंह गौतम, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, सुनीता गुप्ता, सरोज मौर्या, सावन गुप्ता, अनुपम दीक्षित, विनोद गौतम, अवनीश मौर्या, राजू पाल भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User