आरजी कर मामला: सीबीआई विरोधी अभियान से रत्ना देबनाथ ने बनाई दूरी

Monday, October 26, 2026 - 22:56
0
आरजी कर मामला: सीबीआई विरोधी अभियान से रत्ना देबनाथ ने बनाई दूरी

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता की मां और पानिहाटी की भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने सीबीआई के खिलाफ चलाए जा रहे सोशल मीडिया अभियान से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर विरोध प्रदर्शन का प्रचार किया जा रहा है।

रत्ना देबनाथ के अनुसार, फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और तस्वीर के साथ 12 नवंबर को प्रदर्शन करने की अपील वाले पोस्टर साझा किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस कार्यक्रम की आयोजक नहीं हैं और न ही इसके प्रचार या संचालन में उनकी कोई भूमिका है। उन्होंने ‘वॉयस ऑफ अभया’ और ‘वॉयस ऑफ विमेन’ के नाम से चलाए जा रहे अभियान में उनके नाम से प्रसारित बयानों पर भी आपत्ति जताई।

यह अभियान आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुरू हुआ। अभियान से जुड़े पोस्टरों में सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। हालांकि, रत्ना देबनाथ ने इस कार्यक्रम से खुद को पूरी तरह अलग बताया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका और पश्चिम बंगाल सरकार पर भरोसा है तथा सभी मुद्दों का समाधान कानून और संविधान के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने अपने नाम और तस्वीर के कथित दुरुपयोग की निंदा करते हुए कहा कि वह इस अभियान से जुड़े लोगों को नहीं जानतीं और उनका उनसे कोई संबंध नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User