पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी; 6000 करोड़ के महादेव एप घोटाले मामले में दबिश

भूपेश बघेल के घर पर सीबीआई जांच करने पहुंची है। सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई जगह पहुंची है। पूर्व सीएम के घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। उनके आवास के अंदर अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Wednesday, March 26, 2025 - 08:52
0
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी; 6000 करोड़ के महादेव एप घोटाले मामले में दबिश

रायपुर (आरएनआई) छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। बताया जा है कि सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई में जांच करने पहुंची है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6,000 करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की। सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर 10 मार्च को छापेमारी की थी।

सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित 'ड्राफ्टिंग कमेटी' की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, "इससे पहले उन्होंने (भाजपा ने) उनके आवास पर ईडी को भेजा था। आज सीबीआई भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई आवास पर आई है। उनका आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भाजपा ने आज उनके आवास पर सीबीआई की टीम भेजी है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User