पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

लोकहित सेवा न्यास ने किया कवि सम्मेलन आयोजित

Friday, December 26, 2025 - 13:24
Updated: 7 months ago
0
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन

सुलतानपुर (आरएनआई) मुड़ के देखा मुझे तो संवर जाऊंगी , प्रेम की एक छुअन से निखर जाऊंगी। मुझको सुनने से पहले जरा सोच लो,देख लेना मैं दिल में उतर जाऊंगी। 
नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा ने जब यह पंक्तियां बस स्टेशन परिसर में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में पढ़ीं तो लोग भाव विभोर हो गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर लोकहित सेवा न्यास ने यह आयोजन किया था 
अध्यक्षता करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने श्रोताओं को बहुत देर तक हंसाया। उन्होंने कहा हम अपना दर्द बांटे या न बांटे पर हंसी बांटे, भुलाकर सारे ग़म अपने सभी के संग खुशी बांटे।
कानपुर के व्यंग्यकार हेमंत पांडेय की पंक्तियां थीं जो चढ़ा है पारा वो पारा नहीं जायेगा ,इतनी आसानी से यह युद्ध टाला नहीं जायेगा।
इटावा की कवयित्री योगिता चौहान ने अपनी कविता सुनाते हुए कहा आया खयाल तो कभी आकर नही गया,वो शख्स दिल में बस गया बाहर नहीं गया। मीलों की दूरी लांघ के नदिया चली गई, नदिया से मिलने को कभी सागर नहीं गया ।
मुम्बई से आये कवि सूरज त्रिपाठी ने कहा अपने अपने धर्मध्वजा का चाहे जितना मान रखो , पर अपने दिल में सबसे पहले केवल हिंदुस्तान रखो ।
मंच संचालक एम्स दिल्ली के प्रोफेसर डॉ अरुण पांडेय ने सुनाया - गोकुल भी नहीं होता वो लीला भी नहीं होती‌,हमारे पास सुनाने को ये गीता भी नहीं होती । बृज की कुंज गलियों में सन्नाटा ही होता तब , गोविन्दा ही नहीं होता तो राधा भी नहीं होती ।
अतिथियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरुआत की गई। बृहस्पतिवार देर रात तक चले इस समारोह के सम्मान सत्र का संचालन के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने किया।
 अध्यक्ष लोकहित सेवा न्यास कादीपुर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल और संयोजक लोकहित सेवा न्यास डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर कवियों तथा अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अघोर पीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा,सुशील त्रिपाठी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर, राज प्रसाद उपाध्याय विधायक सदर,विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सहकारी बैंक चेयरमैन योगेन्द्र प्रताप सिंह,  उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, नगर पंचायत ईओ अमित कुमार सिंह, आनंद द्विवेदी, श्रवण मिश्र प्रबंधक पंडित राम चरित्र पीजी कॉलेज, संदीप सिंह,सौरभ त्रिपाठी प्रबंधक संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर, समेत अन्य विशिष्टजन व नगर पंचायत के सभी सभासद उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User